Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Voter list revision campaign for 2026 launched; eligible citizens urged to register Emphasis placed on preparing an error-free voter list; press conference held at the ADM's office
{"_id":"6a33c2946462f8874c025c29","slug":"video-voter-list-revision-campaign-for-2026-launched-eligible-citizens-urged-to-register-emphasis-placed-on-preparing-an-error-free-voter-list-press-conference-held-at-the-adms-office-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 अभियान शुरू, पात्र नागरिकों से नाम जुड़वाने की अपील त्रुटिरहित वोटर लिस्ट तैयार करने पर जोर, एडीएम कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 अभियान शुरू, पात्र नागरिकों से नाम जुड़वाने की अपील त्रुटिरहित वोटर लिस्ट तैयार करने पर जोर, एडीएम कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता
यमुनानगर।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत एडीएम कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियों ने मतदाता सूची को अद्यतन, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी तथा पात्र नागरिकों से अपने नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने की अपील की।
एसडीएम विश्वनाथ ने बताया कि अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों के सुधार का कार्य किया जाएगा। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और आवश्यक दस्तावेज एकत्रित करेंगे।
ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया सहित निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित महत्वपूर्ण तिथियों की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है।
विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत सभी पात्र नागरिक अपने नाम की जांच अवश्य करें। यदि किसी का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो वह निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य शत-प्रतिशत सही और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है।
अधिकारियों ने मीडिया प्रतिनिधियों से भी अभियान की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।