सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Aarti and Riya Secure First Place in Slogan Writing Competition

Yamuna Nagar News: स्लोगन लेखन स्पर्धा में आरती और रिया प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Aarti and Riya Secure First Place in Slogan Writing Competition
जीएनजी कॉलेज में प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों के साथ अध्यापिकाएं। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स (जीएनजी) कॉलेज के शिक्षा विभाग की ओर से शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में स्लोगन लेखन और रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में आरती और रिया ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय तथा दीपाली और निष्ठा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं रोल प्ले प्रतियोगिता में सलोनी, तेजस्विनी और दीक्षा प्रथम, भूमिका, दीया और कामना द्वितीय तथा रंजना, दीपाली और शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतिभागियों का मूल्यांकन बबीला चौहान, सुखमन गांधी और मती सरबजीत कौर ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ छात्राओं में देशभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज की निदेशक डॉ. वरिंदर गांधी और प्रिंसिपल डॉ. सुखविंदर कौर ने छात्राओं को देशभक्ति की सीख दी और स्वतंत्रता सेनानियों के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विभागाध्यक्ष नीलम सहित करमजीत, मीतू, दीपशिखा, गुरमीत, शशी, सुमन, रमनदीप, मंजू यादव, शीतल, अनुराधा, सलोनी, अमृत और सादिका समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed