सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused in the murder of farmer Satnam remain at large

Yamuna Nagar News: किसान सतनाम की हत्या के आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 15 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Accused in the murder of farmer Satnam remain at large
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। बाल छप्पर गांव में किसान सतनाम की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी चार दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वारदात के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। सतनाम के परिजनों ने हत्यारोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
सोमवार सुबह किसान सतनाम की बाइक सवार अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगातार दबिश दे रही है और सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ संदिग्धों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतनाम की हत्या का आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है। अधिकारियों का कहना है कि जांच कई अहम बिंदुओं पर आगे बढ़ रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, तीन दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई केवल दबिश तक सीमित रहने से ग्रामीणों में नाराजगी है। परिजनों ने पुलिस से जल्द आरोपी को पकड़कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed