सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Storm Topples 400 Poles and 475 Trees; 10 Transformers Damaged

Yamuna Nagar News: आंधी से 400 खंभे और 475 पेड़ टूटे, 10 ट्रांसफार्मर हुए क्षतिग्रस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 15 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Storm Topples 400 Poles and 475 Trees; 10 Transformers Damaged
प्लाईवुड फैक्टरी मे तेज अंधड़ से टूटी चिमनी को हटाती क्रेन। स्वयं - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। जिले में बुधवार रात आई आंधी भारी तबाही मचा दी। आंधी के कारण जिले में 400 बिजली के खंभे टूट गए। वहीं 10 ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर पड़े। करीब 475 पेड़ उखड़ गए, जिससे कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। शहरी क्षेत्र सहित कई गांवों में वीरवार शाम तक भी बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी।
बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार बुधवार शाम सात बजे के बाद से वीरवार शाम तक निगम के पास बिजली खराब होने की 2800 से अधिक शिकायतें पहुंचीं। बिजली निगम की टीमें दिनभर व्यवस्था बहाल करने में जुटी रहीं, लेकिन बिजली तारों पर गिरे पेड़ों को हटाने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए और भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी का असर प्रशासनिक अधिकारियों के आवास तक भी दिखाई दिया। डीसी प्रीति के आवास पर भी भारी-भरकम पेड़ गिर गया, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मिल्ट्री ग्राउंड के सामने सफेदे का पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिर गया। इससे जगाधरी-अंबाला मार्ग पर बाधित हो गया। पुलिस ने पेड़ हटाकर यातायात बहाल कराया।
गोविंदपुरी क्षेत्र में आशीर्वाद अस्पताल के सामने स्थित एक मार्बल शोरूम के ऊपर लगा लोहे का टीन तेज हवाओं से उड़कर सड़क पर जा गिरा। वहीं प्यारा चौक पर जैन चक्की के पास पेड़ गिरने से लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहा। शहर में एक मकान की छत पर लगा मोबाइल टावर भी गिर गया। जिला सचिवालय परिसर में पेड़ गिरने से वहां की एक लाइट टूट गई।
जयपुर-अलाहर रोड और खुर्दी क्षेत्र में भी कई पेड़ गिरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। बिजली निगम के कर्मचारी रात से ही फील्ड में डटे रहे। निगम अधिकारियों का कहना है कि कई स्थानों पर बिजली पोल और तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनको बदलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
टेही अकबरपुर में फार्म ढहा, 4500 मुर्गों की मौत
गांव टेही अकबरपुर में आंधी के कारण गांव के नंबरदार प्रदीप सैनी का मुर्गा फार्म ढह गया। मलबे के नीचे दबने से करीब 4500 मुर्गों की मौत हो गई। हादसे में फार्म संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। तेज हवा के कारण फार्म की दीवार अचानक गिर गई, जिसके नीचे बड़ी संख्या में मुर्गे दब गए। घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाया।
प्लाईवुड फैक्टरी की चिमनी गिरी

सहारनपुर रोड स्थित कक्कड़ टिंबर प्लाईवुड फैक्टरी में भी तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। बुधवार रात करीब नौ बजे तेज आंधी के चलते फैक्टरी की चिमनी गिर गई। फैक्टरी मालिक नितेश कक्कड़ ने बताया कि हादसे में करीब साढ़े तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के दौरान कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ। कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था। घटना के बाद फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। फैक्टरी प्रबंधन नुकसान का आकलन करने में जुटा है।

प्लाईवुड फैक्टरी मे तेज अंधड़ से टूटी चिमनी को हटाती क्रेन। स्वयं

प्लाईवुड फैक्टरी मे तेज अंधड़ से टूटी चिमनी को हटाती क्रेन। स्वयं- फोटो : Archive

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed