Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Clash between Police and History-Sheeter in Hamida Chowki Area of Yamunanagar; Youth Injured After Falling from Roof
{"_id":"6a06c56ddb47de2c8f060878","slug":"video-clash-between-police-and-history-sheeter-in-hamida-chowki-area-of-yamunanagar-youth-injured-after-falling-from-roof-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में हमीदा चौकी क्षेत्र में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच विवाद, छत से गिरने पर युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में हमीदा चौकी क्षेत्र में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच विवाद, छत से गिरने पर युवक घायल
यमुनानगर के पुलिस चौकी हमीदा क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी विक्रांत उर्फ बग्गा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों पर ईंटें फेंकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। वहीं, घायल युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उसे छत से धक्का दिया गया, जिससे उसकी टांग टूट गई। फिलहाल युवक सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।
पुलिस चौकी हमीदा में तैनात एएसआई राजेंद्र सिंह के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे वह एचजीएच संजीव कुमार के साथ गश्त और अपराध जांच ड्यूटी पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि आत्मापुरी कॉलोनी खेड़े वाली गली निवासी विक्रांत उर्फ बग्गा अपने कुछ साथियों के साथ हथियार लेकर आसिफ उर्फ पाची को नुकसान पहुंचाने की फिराक में हनुमान मंदिर के पास खड़ा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपी और उसके साथी भाग गए। पुलिस के अनुसार विक्रांत अपने घर में घुस गया। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वह अपनी मां और बहन के साथ गेट के अंदर खड़ा मिला। पुलिस ने उसे सुबह चौकी आने के लिए कहा, लेकिन इसी दौरान वह गुस्से में आ गया और कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी।
पुलिस का आरोप है कि इसके बाद विक्रांत घर की छत पर चढ़ गया और वहां से पुलिस टीम पर लगातार ईंटें फेंकने लगा। मामले की सूचना डायल-112 और थाना शहर यमुनानगर को दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार धमकियां देता रहा और पथराव करता रहा।
एएसआई राजेंद्र सिंह के मुताबिक कुछ देर बाद विक्रांत छत के पीछे की ओर गया और नीचे गिरा हुआ मिला। घायल अवस्था में उसे उसके चाचा के साथ सरकारी गाड़ी में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विक्रांत पर पहले से करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं और वह हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।
दूसरी ओर अस्पताल में भर्ती विक्रांत उर्फ बग्गा ने पुलिस के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उसका कहना है कि उसने कोई पथराव नहीं किया। युवक ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया। विक्रांत का दावा है कि पुलिस उसका पीछा करते हुए छत पर पहुंची और उसे करीब 25 फुट ऊंचाई से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी टांग में फ्रैक्चर आ गया। युवक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।