सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three leopards spotted in the fields of Sandhaya village

Yamuna Nagar News: संधाय गांव के खेतों में दिखे तीन तेंदुए

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 15 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Three leopards spotted in the fields of Sandhaya village
संधाय गांव में खेतों में विचरण करते तेंदुए। ग्रामीण - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। व्यासपुर क्षेत्र के संधाय गांव में देर रात खेतों में एक साथ तीन तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना के बाद गांव के लोग भयभीत हैं और रात के समय खेतों या घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और निगरानी करने की मांग की है।
ग्रामीण बबलू ने बताया कि वह बुधवार रात करीब दस बजे गाड़ी से खेतों के रास्ते अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे खेतों में कुछ हलचल दिखाई दी। पहले उसने उन्हें सामान्य जंगली जानवर समझा, लेकिन शक होने पर गाड़ी को थोड़ा नजदीक ले जाकर टॉर्च की रोशनी डाली। रोशनी पड़ते ही वह हैरान रह गया, क्योंकि वहां तीन तेंदुए एक के पीछे एक बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबलू ने बताया कि जब उसने गाड़ी को और पास ले जाने की कोशिश की तो एक तेंदुआ करीब 20 मीटर की दूरी पर बैठा था। रोशनी पड़ते ही तीनों तेंदुए सतर्क हो गए और धीरे-धीरे पीछे हटते हुए खेतों की दूसरी ओर भाग निकले। उसने बताया कि ऐसा लग रहा था जैसे तेंदुए किसी शिकार की तलाश में घात लगाए बैठे हों। इनमें से एक तेंदुआ लंगड़ाकर चलता दिखाई दिया, जिससे उसके घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि संधाय गांव के खेतों से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर जंगल क्षेत्र शुरू हो जाता है, जहां पहले भी कई बार तेंदुओं और अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही देखी गई है। करीब पांच वर्ष पहले भी एक तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया था, जिसे वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़कर जंगल में छोड़ा था। अब एक साथ तीन तेंदुओं के दिखने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed