{"_id":"6a862311e6f5dee431049c14","slug":"action-against-illegal-mining-65-vehicles-seized-firs-registered-against-11-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-161529-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर कार्रवाई: 65 वाहन सीज, 11 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर कार्रवाई: 65 वाहन सीज, 11 पर एफआईआर
Thu, 20 Aug 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 20 Aug 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी। जिले में अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला खनन समिति की बैठक में सामने आया कि खनन गतिविधियों से सरकार को 2 करोड़ 86 लाख 70 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं, अवैध खनन और खनिज परिवहन में संलिप्त 65 वाहनों को सीज किया गया है। इसके साथ 11 मामलों में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जिले में फिलहाल चार खनन ब्लॉक चालू हैं।
डीसी प्रीति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध खनन की गतिविधियों पर लगातार नजर रखें और नियमित चेकिंग अभियान चलाएं। विभाग आपसी तालमेल से कार्रवाई करें, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके। अवैध खनन में पकड़े जाने वाले वाहनों के चालान करने के साथ उन्हें जब्त किया जाए और वाहन मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। फर्जी ई-रवाना की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों से वाहनों और संबंधित दस्तावेजों की जांच भी पूरी सावधानी से करने को कहा।
पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील नाकों पर अतिरिक्त बल तैनात करने और मोबाइल टीमों की गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पंचायतों की भूमि पर अवैध खनन रोकने के लिए डीडीपीओ को कार्रवाई करने तथा सरपंचों को आवश्यक हिदायतें देने को कहा गया। बैठक में बताया कि जिले में 288 स्क्रीन प्लांट में से 183 तथा 191 स्टोन क्रशर में से 91 चालू हैं। डीसी ने बंद क्रशरों और स्क्रीन प्लांटों के संबंध में भी संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- --