सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Administration's bulldozer razes illegal colony

Yamuna Nagar News: अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer razes illegal colony
सरस्वतीनगर क्षेत्र में बनी अवैध कॉलोनी में बोर्ड लगाते कर्मचारी। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। नियंत्रित क्षेत्र छप्पर-मंसूरपुर-सरस्वतीनगर में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी से करीब दो एकड़ क्षेत्र में बनाए गए कच्ची सड़कों के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।
जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र छप्पर-मंसूरपुर-सरस्वतीनगर के अंतर्गत आने वाली राजस्व संपदा सबलपुर में बिना आवश्यक अनुमति के एक अनाधिकृत कॉलोनी विकसित की जा रही थी। विभाग को इसकी जानकारी मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयुष विभाग के एएमओ डॉ. विशाल सैनी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना छप्पर के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में अवैध कॉलोनी में विकसित किए गए लगभग दो एकड़ क्षेत्र में फैले कच्ची सड़कों के जाल को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि संबंधित व्यक्तियों को पहले ही विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद आदेशों की पालना नहीं की गई। उन्होंने कहा कि भू-मालिकों और अन्य संबंधित लोगों ने आवश्यक सरकारी मंजूरी लिए बिना कॉलोनी विकसित करने का प्रयास किया था। नियमों की अनदेखी और नोटिसों की अवहेलना के चलते विभाग को यह कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed