सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sonologist on leave, ultrasound service stopped in district hospital

Yamuna Nagar News: सोनोलॉजिस्ट छुट्टी पर, जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Jun 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
Sonologist on leave, ultrasound service stopped in district hospital
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लटका ताला। संवाद
यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा एक बार फिर प्रभावित हो गई है। अस्पताल में गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड की जिम्मेदारी संभाल रहीं सोनोलॉजिस्ट डॉ. संजना दुआ के अवकाश पर जाने से जांच कार्य फिलहाल बंद है। डॉ. दुआ 30 जून तक छुट्टी पर हैं। ऐसे में रोजाना अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल पहुंचने वाली गर्भवतियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अस्पताल में प्रतिदिन 25 से 40 गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचती हैं पर सोनोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण उन्हें बिना जांच कराए वापस लौटना पड़ रहा है। कई महिलाओं को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर रेफर किया जा रहा है, जहां पहले से ही मरीजों की लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है। इससे गर्भवतियों को जांच के लिए कई-कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है और बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिले में रेडियोलॉजिस्ट की कमी लंबे समय से बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रोहित नागरा काफी समय पहले नौकरी छोड़ चुके हैं। उनके जाने के बाद जिला अस्पताल में सामान्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड लगभग बंद हो गए थे और केवल गर्भवतियों की जांच ही की जा रही थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सेवानिवृत्त सोनोलॉजिस्ट डॉ. संजना दुआ को अनुबंध के आधार पर अल्ट्रासाउंड सेवा के लिए नियुक्त किया था। उनके कार्यभार संभालने से गर्भवतियों को राहत मिली थी, लेकिन अब उनके अवकाश पर चले जाने से एक बार फिर व्यवस्था प्रभावित हो गई है। अस्पताल आने वाली महिलाओं और उनके परिजनों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान समय पर अल्ट्रासाउंड बेहद जरूरी होता है। जांच नहीं होने से उन्हें निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां अतिरिक्त खर्च के साथ लंबा इंतजार भी करना पड़ रहा है। कई ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं को बार-बार अस्पताल और निजी केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग विभाग की तरफ से 30 जून तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन:
- सोनोलॉजिस्ट 30 जून तक छुट्टी पर हैं। इसलिए अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। डॉक्टर के वापस लौटते ही अल्ट्रासाउंड दोबारा शुरू हो जाएंगे।
- डॉ. विपुल गोयल, पीएमओ, मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed