सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   I resolved to read the newspaper regularly.

Yamuna Nagar News: नियमित अखबार पढ़ने का लिया संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Jun 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
I resolved to read the newspaper regularly.
कार्यक्रम के दौरान अखबार पढ़ती छात्राएं। संस्थान
यमुनानगर। भारत निर्माण शिविर के 14वें दिन सोशल इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों को नियमित अखबार पढ़ने के महत्व और उसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि अखबार पढ़ने से राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, खेल, विज्ञान, तकनीक, नवाचार और पर्यावरण से जुड़ी विश्वसनीय जानकारियां प्राप्त होती हैं। इस दाैरान विद्यार्थियों ने नियमित अखबार पढ़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शिक्षकाें ने बताया कि नियमित समाचार पत्र पढ़ने से सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता मिलती है। साथ ही विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, भाषण कला और नए शब्दों का ज्ञान विकसित होता है, जिससे उनके व्यक्तित्व में निखार आता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नियमित रूप से अखबार पढ़ने तथा अन्य छात्रों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दिव्या, कनिष्का, जानवी, शोभा, हेमवती, जारा, रमन, नीलम, संगीता, सलोनी और शिवानी सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed