सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   An evening in the name of tunes on 21st

Yamuna Nagar News: एक शाम-सुरों के नाम 21 को

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
An evening in the name of tunes on 21st
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते गुदगुदी जंक्शन समूह के पदा​धिकारी। प्रवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
यमुनानगर। सोशल ऑर्गेनाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह की ओर से विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में एक शाम-सुरों के नाम का आयोजन 21 जून को करनाल में किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रेलवे रोड स्थित एक संस्थान में बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ पदाधिकारी संजीव गोंदी ने बताया कि समूह अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला यह 176वां तथा करनाल का छठा कार्यक्रम होगा। ग्रैंड कराओके शो का आयोजन फूसगढ़ रोड स्थित एमडीडी बाल भवन में दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर और नरवाना सहित विभिन्न शहरों के 27 गायक सदाबहार फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed