{"_id":"69ac9f3ca879e7ff8b0bb4e4","slug":"another-accused-arrested-in-cow-slaughter-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-152484-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गोकशी में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गोकशी में एक और आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 08 Mar 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। थाना प्रतापनगर पुलिस टीम ने गोकशी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना प्रतापनगर पुलिस टीम ने गोकशी के मामले में गांव बांबेपुर निवासी आबिद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
प्रतापनगर थाना प्रभारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि 25 फरवरी 2026 को थाना प्रतापनगर में हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग क्षेत्र में गाय की अवैध कटाई कर मांस सप्लाई करने का काम कर रहे हैं। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पहले नागल पट्टी निवासी अमीर हुसैन उर्फ शैनी फज्जी को काबू किया। मौके से करीब 7.20 किलोग्राम गोमांस, कटाई में इस्तेमाल होने वाले चाकू, औजार, लकड़ी का गुटका तथा अन्य सामान बरामद किया गया था। तफ्तीश करते हुए पता लगा कि आरोपी गोमांस की सप्लाई करने के लिए अलग-अलग स्थानों से पशु लाकर उनकी अवैध कटाई करते थे। इस मामले में दो नाबालिग भी पकड़े। जिसके बाद से मुख्य आरोपी बांबेपुर निवासी आबिद की तलाश की जा रही थी। आरोपी आबिद को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
Trending Videos