सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   As the strike intensified, waste collection ground to a halt, and piles of garbage began accumulating on the streets

Yamuna Nagar News: हड़ताल बढ़ी तो थमा कूड़ा उठान, सड़कों पर लगे ढेर

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
As the strike intensified, waste collection ground to a halt, and piles of garbage began accumulating on the streets
खालसा कॉलेज के पास ट्राली में लेकर जा रहे कचरे को सड़क पर खाली करवाते यूनियन के पदा​धिकारी। यून
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को पांच मई तक बढ़ाने का एलान किया। रविवार को स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने वाले वाहनों को शहर के विभिन्न हिस्सों में रोकना शुरू कर दिया।
यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी के ट्रैक्टर-ट्रालियों को बीच रास्ते में रोक दिया। कई स्थानों पर ट्रैक्टर चालकों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोक-झोंक भी देखने को मिली। कर्मचारियों ने वाहनों को आगे जाने से रोकते हुए सड़क किनारे ही कूड़ा उतरवा दिया, जिससे प्रमुख स्थानों पर गंदगी के ढेर लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कूड़ा उठान और कचरे को कैल स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तक पहुंचाने का कार्य इससे प्रभावित हुआ है। लक्ष्मी सिनेमा हॉल के पीछे, खालसा कॉलेज के नजदीक और अन्य व्यस्त इलाकों में कूड़े से भरे वाहन खड़े कर दिए गए। सड़क पर कूड़ा फैलने से राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पहले से ही तीन दिनों से सफाई न होने के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे थे, ऊपर से रविवार को हुई बारिश ने स्थिति और बिगाड़ दी है। बारिश के बाद गीला हुआ कूड़ा अब सड़ने लगा है, जिससे कई इलाकों में तेज दुर्गंध फैल रही है। शहरवासी रमन, सुनील का कहना है कि यदि जल्द ही कूड़ा नहीं उठाया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा।
वहीं नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रखते हुए नगर निगम कार्यालय में धरना दिया और नारेबाजी की। यूनियन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द समाधान नहीं हुआ तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन रूप ले सकती है।
यूनियन के इकाई प्रधान पपला, संजय गहलोत, राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करना, सभी कर्मचारियों को विभागीय रोल पर लेना, न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये लागू करना और सेवानिवृत्ति पर पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देना शामिल हैं।

खालसा कॉलेज के पास ट्राली में लेकर जा रहे कचरे को सड़क पर खाली करवाते यूनियन के पदाधिकारी। यून

खालसा कॉलेज के पास ट्राली में लेकर जा रहे कचरे को सड़क पर खाली करवाते यूनियन के पदाधिकारी। यून

खालसा कॉलेज के पास ट्राली में लेकर जा रहे कचरे को सड़क पर खाली करवाते यूनियन के पदाधिकारी। यून

खालसा कॉलेज के पास ट्राली में लेकर जा रहे कचरे को सड़क पर खाली करवाते यूनियन के पदाधिकारी। यून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed