फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to occupy protected forest area, six named

Yamuna Nagar News: सुरक्षित वन क्षेत्र में कब्जे का प्रयास, छह नामजद

Mon, 17 Aug 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Attempt to occupy protected forest area, six named
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बनसंतौर सुरक्षित वन क्षेत्र की भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई कर ज्वार की बुआई करने और वन भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास करने का मामला सामने आया है। छछरौली थाना पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर गांव कोट बसावा निवासी पलमिंद्र उर्फ पिंटू, अवतार, राजबीर, बंटी, कुलवंत और पोटली निवासी डॉ. बलदेव सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में वन दरोगा एवं बनसंतौर बीट इंचार्ज मिंटू ने बताया कि एक अगस्त को उन्हें सूचना मिली थी कि बनसंतौर सुरक्षित वन क्षेत्र की भूमि पर कुछ लोग दो ट्रैक्टरों की मदद से हेरो चलाकर ज्वार के बीज की बुआई कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान सामने आया कि करीब 1430 वर्ग मीटर वन भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई की गई थी। आरोपियों ने भूमि पर खेती करने के उद्देश्य से कब्जा करने का प्रयास किया। टीम ने मौके की स्थिति का निरीक्षण करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायत में वन विभाग ने आरोप लगाया है कि पलमिंद्र सिंह और अवतार बार-बार वन अपराध करने के आदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार दोनों के खिलाफ इससे पहले भी वन भूमि पर अवैध कब्जा करने, पेड़ों के अवैध कटान और ड्यूटी पर तैनात वन कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में छछरौली थाना में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। वन विभाग ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वन भूमि पर जुताई और बुआई कब से की जा रही थी तथा इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका है या नहीं। वन विभाग की ओर से सुरक्षित वन क्षेत्र की भूमि पर अवैध कब्जे रोकने के लिए निगरानी भी बढ़ाई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed