{"_id":"69ac9e33ae1fd476bb00a214","slug":"bill-fraud-fir-against-two-including-dispatch-incharge-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-152464-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बिल में धोखाधड़ी, डिस्पैच इंचार्ज समेत दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बिल में धोखाधड़ी, डिस्पैच इंचार्ज समेत दो पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 08 Mar 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव साबापुर स्थित एक सनमाइका फैक्टरी में बिल में हेराफेरी कर सामान की सप्लाई में धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। फैक्टरी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने डिस्पैच इंचार्ज समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव साबापुर निवासी रोशन लाल ने बूड़िया थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में ही गोल्ड लेमिनेट इंडिया लिमिटेड नाम से सनमाइका फैक्टरी है। फैक्टरी में उसने गांव कैत मंडी निवासी सतबीर को सनमाइका डिस्पैच इंचार्ज के पद पर नियुक्त किया हुआ है। रोशन लाल के अनुसार उसे पिछले कुछ दिनों से फैक्टरी से जाने वाले सामान में गड़बड़ी का संदेह हो रहा था। छह मार्च को वह स्वयं फैक्टरी में मौजूद रहा। इसी दौरान सेक्टर-17 हुडा जगाधरी स्थित आईएस प्लाईवुड ट्रेडिंग कंपनी की ओर से 13 शीट सनमाइका का ऑर्डर आया। कर्मचारियों ने ऑर्डर का बिल तैयार करवाने के लिए डिस्पैच इंचार्ज सतबीर को कहा। शक होने पर रोशन लाल ने तैयार किए गए बिल और गाड़ी में लोड किए जा रहे सामान की जांच की। जांच में सामने आया कि बिल में 13 शीट सनमाइका दर्शाई गई थी, जबकि गाड़ी में 18 शीट लोड थी। बिल के अनुसार सामान की कीमत 4422 रुपये थी, जबकि गाड़ी में लोड हुए सामान की वास्तविक कीमत करीब 10021 रुपये बनती थी। रोशन लाल ने बताया कि जब सतबीर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पिछले पांच-छह महीनों से आईएस प्लाईवुड ट्रेडिंग कंपनी के मालिक अमित कुमार के कहने पर फैक्टरी से अतिरिक्त सामान निकाल कर उनकी कंपनी में भिजवा रहा था। रोशन लाल ने आरोप लगाया कि सतबीर और अमित कुमार ने मिलकर सनमाइका के बिल में हेराफेरी कर उसे आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। बूड़िया थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos