सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bulldozer rolls into Deha Basti in Yamunanagar after a police team is pelted with stones

Yamunanagar: पुलिस टीम पर पथराव के बाद डेहा बस्ती में चला बुलडोजर, NDPC आरोपी को छुड़ाने गए थे कई पुलिसकर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 20 Jun 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार

16 जून की शाम असंध सीआईए की आठ सदस्यीय टीम सूचना के आधार पर डेहा बस्ती पहुंची थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी राजेंद्र कुमार बस्ती में छिपा हुआ है। 

Bulldozer rolls into Deha Basti in Yamunanagar after a police team is pelted with stones
अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

रादौर क्षेत्र के छोटा बांस स्थित डेहा बस्ती में शनिवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की। हाल ही में करनाल सीआईए टीम पर हुए पथराव और आरोपी को छुड़ाने की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नगर पालिका की भूमि पर अवैध रूप से बसे लोगों के कब्जे हटाने के लिए राजस्व विभाग, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।



कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माणों को हटाने का काम किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन ने अभियान जारी रखा और विरोध करने वालों को मौके से हटा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से कर रखे हैं अवैध कब्जे
नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि नगर पालिका की भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जे किए गए थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। आगे भी सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। डेहा बस्ती में हुई घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। 
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
16 जून की शाम असंध सीआईए की आठ सदस्यीय टीम सूचना के आधार पर डेहा बस्ती पहुंची थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी राजेंद्र कुमार बस्ती में छिपा हुआ है। टीम ने आरोपी को पुलिया के पास से पकड़कर अपने वाहन में बैठा लिया था। आरोप है कि इसके कुछ ही देर बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया तथा लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस की स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार के शीशे भी तोड़ दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed