{"_id":"6a6e3a729ff18725c00e26cc","slug":"bus-service-to-delhi-stops-after-630-pm-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160539-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शाम साढ़े छह के बाद दिल्ली जाने की बस बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शाम साढ़े छह के बाद दिल्ली जाने की बस बंद
Sat, 01 Aug 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में बस का इंतजार करते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। यमुनानगर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए शाम के बाद सफर करना मुश्किल होता जा रहा है। रोडवेज की ओर से दिल्ली के लिए आखिरी बस शाम साढ़े छह बजे रवाना होती है। इसके बाद दिल्ली जाने के लिए कोई सीधी बस नहीं रहती है। इससे यात्री परेशान हैं।
ऐसे में यात्रियों को मजबूरी में कैब, टैक्सी या फिर करनाल पहुंचकर दिल्ली की बस पकड़नी पड़ रही है। रोडवेज के शेड्यूल के अनुसार यमुनानगर से दिल्ली के लिए प्रतिदिन कुल 32 बसें संचालित होती हैं। इनमें सुबह 3:50 बजे से दोपहर दो बजे तक 26 बसें चलती हैं और दोपहर दो बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक छह बसों का संचालन होता है।
शाम साढ़े छह बजे के बाद दिल्ली के लिए कोई सीधी बस नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को होती है, जिन्हें किसी कारणवश देर शाम यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन
समाजसेवी एवं हरियाणा रोडवेज से सेवानिवृत्त रोशन लाल शर्मा और विनोद अंकुर का कहना है कि पहले यमुनानगर से दिल्ली के लिए आखिरी बस रात साढ़े नौ बजे रवाना होती थी। बाद में इस बस को बंद कर दिया गया और तब से यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
कई बार लोगों को मजबूरी में टैक्सी या कैब बुक करनी पड़ती है। जिनके पास यह विकल्प नहीं होता, उन्हें करनाल जाकर दिल्ली की बस पकड़नी पड़ती है। करनाल से दिल्ली के लिए शाम सात बजे के बाद भी 13 बसों का संचालन होता है। वहां से आखिरी बस रात 11:05 बजे रवाना होती है।
यात्रियों का कहना है कि यमुनानगर और दिल्ली के बीच रोजाना बड़ी संख्या में लोग नौकरी, शिक्षा, व्यापार और अन्य कार्यों के लिए आवाजाही करते हैं। वहीं दिल्ली के कई परिवारों के सदस्य यमुनानगर में रहते हैं। विशेष रूप से शनिवार और रविवार को आने-जाने वालों की संख्या बढ़ जाती है।
दिल्ली के लिए रात को सवारी की संख्या बहुत कम है। इस पर बस को बंद कर दिया गया था। जांच करा लेते हैं। यदि सवारी मिलती हैं तो बस शुरू करवा दी जाएगी। -संजय रावल जीएम, यमुनानगर डिपो।