सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cadets trained in fire fighting equipment and weapons

Yamuna Nagar News: कैडेटों को अग्निशमन उपकरणों और शस्त्रों का दिया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cadets trained in fire fighting equipment and weapons
​शिविर के दौरान ​अ​ग्निशमन यंत्र चलाने का अभ्यास करते कैडेट्स। प्रवक्ता - फोटो : Archive
विज्ञापन
जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित अंबाला ग्रुप थल सैनिक सह संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन बुधवार को कैडेट्स को अग्निशमन उपकरणों, शस्त्र क प्रशिक्षण दिया गया और फायरिंग का अभ्यास कराया।

इस दौरान कैडेट्स को आपदा प्रबंधन, हथियारों के सुरक्षित संचालन और निशानेबाजी की तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, शाम को विभिन्न तरह की खेल गतिविधियां करवाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के तहत चल रहे शिविर में दिन की शुरुआत सब फायर ऑफिसर प्रवीण कुमार ने की। इसमें उन्होंने आग लगने के कारणों, उससे बचाव के उपायों, विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों तथा आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकताओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

इसके बाद हवलदार संदीप और हवलदार जसविंद्र ने कैडेट्स को शस्त्र का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने सेवा में प्रयुक्त हथियारों के विभिन्न भागों, उनकी कार्यप्रणाली, सुरक्षित संचालन और रखरखाव संबंधी जानकारी दी गई। इसके साथ हथियारों के प्रयोग के दौरान सुरक्षा मानकों और अनुशासन के महत्व से भी अवगत करवाया गया।
नायब सूबेदार गौतम व कंपनी हवलदार मेजर अमन की देखरेख में फायरिंग अभ्यास करवाया गया। कैडेट्स को सही लक्ष्य साधने, फायरिंग की विभिन्न अवस्थाओं, ट्रिगर नियंत्रण और सुरक्षा नियमों का अभ्यास करवाया गया। प्रशिक्षण से उनकी निशानेबाजी क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया गया। सायंकालीन सत्र में विभिन्न खेल गतिविधियां करवाई गईं। इन गतिविधियों का उद्देश्य कैडेट्स की शारीरिक क्षमता, टीम भावना और आपसी समन्वय को मजबूत करना रहा।
शिविर का संचालन अंबाला ग्रुप एनसीसी के निर्देशों के तहत 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से किया जा रहा है। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज पारीक के नेतृत्व व प्रशासनिक व्यवस्था लेफ्टिनेंट कर्नल कुमुद मैनी के मार्गदर्शन में सूबेदार मेजर जसवंत सिंह और उनकी टीम की जिम्मेदारी में प्रशिक्षण गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिविर में कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी दी जा रही है। संवाद

शिविर के दौरान अग्निशमन यंत्र चलाने का अभ्यास करते कैडेट्स। प्रवक्ता

शिविर के दौरान अग्निशमन यंत्र चलाने का अभ्यास करते कैडेट्स। प्रवक्ता- फोटो : Archive

शिविर के दौरान अग्निशमन यंत्र चलाने का अभ्यास करते कैडेट्स। प्रवक्ता

शिविर के दौरान अग्निशमन यंत्र चलाने का अभ्यास करते कैडेट्स। प्रवक्ता- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed