{"_id":"69f283bd8ccf5540890edfd4","slug":"car-collides-with-auto-10-people-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-155206-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार ने ऑटो को मारी टक्कर,10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार ने ऑटो को मारी टक्कर,10 लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में ऑटो पलटने से घायल हुई महिला का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव करेड़ा खुर्द के पास बुधवार को कार की टक्कर से सवारियों से भरा ऑटो पलट गया, जिससे एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। घायलों में सात महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग निकला।
गांव करेड़ा खुर्द निवासी अनिल अपने परिवार के साथ ऑटो में सवार होकर अंबाला के गांव मंगलोई में एक रिश्तेदार की रस्मक्रिया में शामिल होने जा रहा था।
सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब वे गांव के चौक के पास एक और सवारी को बैठाने के लिए ऑटो सड़क किनारे लगा रहे थे, तभी पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। इसी दौरान कार चालक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।
राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया।
हादसे में अनिल के सिर में चोट आई है, जबकि सुलोचना की बाजू, प्रकाशो की टांग, दर्शनी देवी के कंधे और शीला देवी के घुटने व सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। अन्य घायलों को भी शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें लगी हैं। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संवाद
Trending Videos