{"_id":"6a359186d7f16eccfa01c6b5","slug":"children-performed-yoga-during-the-pilot-rehearsal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158162-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पायलट रिहर्सल में बच्चों ने किया योग का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पायलट रिहर्सल में बच्चों ने किया योग का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में योगाभ्यास करते विद्यार्थी। डीआईपीआरओ
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जिला आयुष विभाग की ओर से शुक्रवार को नई अनाज मंडी, जगाधरी में सामान्य योग प्रोटोकॉल की पायलट रिहर्सल आयोजित की गई। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
अतिरिक्त उपायुक्त आहूजा ने बताया कि महानिदेशक आयुष विभाग के निर्देशों तथा उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य विभागों के सहयोग से रिहर्सल का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 21 जून को नई अनाज मंडी, जगाधरी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार, रेडक्रॉस सचिव संजीव धीमान, आयुष विभाग के अधिकारी, योग प्रशिक्षक और स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे।

जगाधरी अनाज मंडी में योगाभ्यास करते विद्यार्थी। डीआईपीआरओ- फोटो : 1