सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chirag Scheme

Yamuna Nagar News: चिराग योजना में आठ लाख तक आय वाले कर सकेंगे आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Chirag Scheme
जिला ​शिक्षा सदन। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


जगाधरी। आर्थिक कमजोर बच्चों को निजी स्कूल में पढ़ने की सुविधा देने के लिए चलाई जा रही है, चिराग योजना के तहत 30 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। इस बार सरकार ने इसका दायरा भी बढ़ा दिया है। पहले परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये थी, जो बढ़ाकर आठ लाख कर दी गई है।
इसके साथ ही सरकार ने यह योजना अब छठी की बजाए दूसरी कक्षा से शुरू की है। पहले इसके तहत छठी कक्षा के लिए आवेदन किया जाता था, लेकिन अब दूसरी से 12वीं कक्षा तक के लिए आवेदन किया जा सकेगा। आय की सीमा बढ़ाने से जिले के सैकड़ों परिवार इसके दायरे में आ गए हैं। चिराग योजना के तहत दाखिला प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए निदेशालय की ओर से शेड्यूल पहले से जारी किया जा चुका है। शेड्यूल के अनुसार अभिभावक व विद्यार्थियों को ऑनलाइन मोड पर आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद पात्र विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया एक से 30 अप्रैल तक दो चरणों में चलेगी। योजना का दायरा बढ़ने के साथ ही इसमें आवेदन करने वालों की संख्या भी बढ़ गई है।
निजी स्कूलों में चिराग योजना के तहत निजी विद्यालयों में 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। वहीं, इसका दायरा बढ़ने से आवेदन में करीब 40 प्रतिशत वृद्धि हुई है। पहले आय सीमा 1.80 लाख होने के कारण आवेदन कम होते थे, लेकिन अब सालाना आय आठ लाख रुपये कर दी गई है। इससे जिले के अधिकांश परिवार इसके दायरे में आ गए हैं। इससे हर दिन आवेदनों की संख्या बढ़ रही है।
आवेदन ज्यादा होने पर निकलेगी लॉटरी
सीटों से ज्यादा आवेदन होने पर विद्यार्थियों का चयन लॉटरी के तहत किया जाएगा। इसके लिए पर्ची निकाली जाएगी और जिला शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ड्रॉ निकालकर चयन किया जाएगा। ऐसे में संभव है कि कम आय वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलना किस्मत पर निर्धारित होगा। इसके लिए विभाग ने मानदंड निर्धारित किए हैं। शेड्यूल के अनुसार 30 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। एक से पांच अप्रैल तक डॉ की प्रक्रिया निभाई जाएगी। एक से पांच अप्रैल तक दाखिले होंगे। वहीं, प्रतिभा सूची में रहने वाले विद्यार्थियों का नंबर पड़ने पर 16 से 30 अप्रैल तक दाखिला किया जाएगा।
ये हैं मुख्य शर्तें

-छात्र ने पिछली कक्षा सरकारी स्कूल से पास की हो।

-परिवार की वार्षिक आय आठ लाख रुपये या उससे कम हो।

-परिवार पहचानपत्र होना अनिवार्य।

-पिछले स्कूल से पढ़ाई व संस्थान छोड़ने का प्रमाणपत्र।
निजी विद्यालयों में मुफ्त पढ़ाई के लिए चिराग योजना चलाई जा रही है। इसके तहत 30 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। निजी विद्यालयों की हर कक्षा में 20 प्रतिशत सीटें चिराग योजना के तहत आरक्षित हैं। - केएस संधावा, उप जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed