{"_id":"6a3840eed6b04c4b75033943","slug":"class-11-student-commits-suicide-by-hanging-herself-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158247-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे आयुषी के परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के दुर्गा नगर क्षेत्र में शनिवार को 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा आयुषी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। दोपहर में काम से लौटकर आई मां ने उसे कमरे में पंखे के हुक से लटका देखा। सुसाइड नोट न मिलने से आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
आयुषी शनिवार को सामान्य दिनचर्या में व्यस्त थी। उसने परिवार के लिए खाना भी बनाया और सभी को भोजन कराया। परिजनों ने बताया कि वह सुबह मंदिर भी गई थी और करीब साढ़े 11 बजे घर लौटी थी। इसके बाद वह घर पर अकेली थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब उसकी मां सुनीता घर पहुंची तो दरवाजे खुले हुए थे।
कमरे में जाने पर उसने बेटी को फंदे से लटका देखा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। कमरे से कुर्सी और बाल्टी बरामद हुई है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि मृतका के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पिता बोले-कोई परेशानी नहीं थी
पिता विजय कुमार ने बताया कि परिवार में किसी तरह की परेशानी या तनाव नहीं था। वह दो बेटियों में छोटी थी और घर के कामों में भी मां का सहयोग करती थी। आयुषी की अचानक हुई मौत के बाद माता-पिता विजय कुमार और सुनीता देवी गहरे दुख में हैं, वे अपनी बेटी को एक समझदार, जिम्मेदार और पढ़ाई में मेहनती बच्ची के रूप में याद कर रहे हैं। उनका कहना है कि आयुषी हमेशा घर की जिम्मेदारियों में मदद करती थी और पढ़ाई को लेकर भी गंभीर रहती थी।