सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Councilor's By-election on May 10

Yamuna Nagar News: पार्षद का उपचुनाव 10 मई को

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 21 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Councilor's By-election on May 10
साढौरा नगर पालिका कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

साढौरा। नगर पालिका में सिकंदर सैनी के वार्ड नौ से इनेलो प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल करने के बाद विदेश चले जाने की वजह से रिक्त हुए पद के लिए चुनाव आयोग की ओर से उप चुनाव कराने की घोषणा कर दी गई है। घोषणा के अनुसार 10 मई मतदान होगा।
वार्ड नौ की संशोधित की गई मतदाता सूची के अनुसार अब यहां 1020 मतदाता है। इनमें 541 पुरुष व 479 महिला मतदाता शामिल हैं। राज्य के चुनाव की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार 21 से 25 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह अलॉट होंगे। जरूरत पड़ने पर 10 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी बहुल इस वार्ड की 22 जून 2022 को हुई मतगणना के अनुसार इनेलो प्रत्याशी सिकंदर सैनी ने 343 मत प्राप्त करके जीत प्राप्त की थी। भाजपा प्रत्याशी जॉन सैनी 233 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। पार्षद बनने के दो साल बाद ही सिकंदर सैनी के विदेश में स्थापित हो जाने की वजह से यहां उप चुनाव कराने की नौबत आई है।
यह उपचुनाव प्रदेश की भाजपा सरकार के अलावा नगर पालिका की अध्यक्ष शालिनी शर्मा व उपाध्यक्ष देवेंद्र सैनी की भी परीक्षा माना जा रहा है। हालांकि इस पद पर इनेलो प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी मगर अब राजनीतिक समीकरण तेजी से बदले हैं। नायब सैनी के सीएम बनने के बाद से सैनी समाज का झुकाव भाजपा की तरफ हुआ है। इससे भाजपा को मजबूती मिली है।
वहीं शालिनी शर्मा व देवेंद्र सैनी भी भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए कमर कसे हुए हैं। उनका दावा है कि नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों की बदौलत भाजपा इस उप चुनाव में जीत हासिल करेगी। इस उपचुनाव के प्रत्याशी के तौर पर सर्वसम्मति बनाए जाने के प्रयास विफल रहने के बाद अब भाजपा एक मजबूत व सर्वमान्य प्रत्याशी को मैदान में उतारने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed