{"_id":"6a27223544c546153a06443d","slug":"crowd-swarms-the-roadways-depot-to-collect-happy-cards-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-157456-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रोडवेज डिपो पर हैप्पी कार्ड लेने के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रोडवेज डिपो पर हैप्पी कार्ड लेने के लिए उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में हैप्पी कार्ड लेने के लिए काउंटर के बाहर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हैप्पी कार्ड योजना के तहत सोमवार को रोडवेज डिपो में लाभार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। मुख्यालय की ओर से जिले के करीब 15 हजार पात्र यात्रियों को अपने हैप्पी कार्ड प्राप्त करने के लिए मोबाइल संदेश भेजे गए थे। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग कार्ड लेने के लिए डिपो पहुंचे। दिनभर कार्ड वितरण केंद्रों पर लाभार्थियों की आवाजाही बनी रही।
रोडवेज बस पास इंचार्ज प्रताप भनवाल ने बताया कि जिले में हैप्पी कार्ड योजना के तहत बड़ी संख्या में कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। सोमवार को 600 से अधिक पात्र लाभार्थी अपने कार्ड लेने के लिए डिपो पहुंचे। सुबह से ही लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। कई लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार्ड लेने पहुंचे।
हैप्पी कार्ड योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को परिवहन सुविधा में राहत देना है। इस कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को हर वर्ष एक हजार किलोमीटर तक हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलती है। योजना का लाभ लेने के लिए परिवार पहचान पत्र के आधार पर पात्रता निर्धारित की जाती है।
विज्ञापन
डिपो प्रशासन ने कार्ड वितरण के लिए अलग से काउंटर बनाए हैं ताकि लाभार्थियों को अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने बताया कि जिन लाभार्थियों को संदेश प्राप्त हुआ है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ डिपो पहुंचकर अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
आने वाले दिनों में भी कार्ड वितरण की प्रक्रिया जारी रहेगी। योजना को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवार को भीड़ अधिक रही, लेकिन कर्मचारियों ने व्यवस्थित तरीके से कार्ड वितरित किए।
कार्ड नहीं लेने वालों को कर्मचारी कर रहे फोन
हैप्पी कार्ड योजना के तहत मुख्यालय से पात्र लाभार्थियों के मोबाइल नंबरों पर कार्ड लेने के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं। इसके बावजूद जो उपभोक्ता कार्ड लेने नहीं पहुंच रहे, उन्हें रोडवेज डिपो के कर्मचारी फोन कर सूचना दे रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार जिले में बड़ी संख्या में कार्ड तैयार हो चुके हैं और पात्र परिवारों को जल्द से जल्द योजना का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Trending Videos