सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weather turns harsh; mercury hits 40.6 degrees

Yamuna Nagar News: मौसम के तेवर तल्ख, 40.6 डिग्री पर पहुंचा पारा

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Weather turns harsh; mercury hits 40.6 degrees
मॉडल टाउन में रेहड़ी पर छतरी लगाकर सब्जी बेचता व्य​क्ति। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


जगाधरी। जिले में गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। शुक्रवार को बारिश की संभावना है।
सोमवार सुबह 10 बजे ही तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके साथ करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने के कारण लोगों को लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख सड़कों पर आवाजाही कम रही तथा कई स्थानों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। गर्मी का असर जनजीवन पर भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग दोपहर में घरों से निकलने से बच रहे हैं। ठंडे पेय पदार्थ, जूस और आइसक्रीम की मांग बढ़ गई है। वहीं बिजली की खपत में भी इजाफा होने लगा है। खेतों में काम करने वाले किसानों और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में फेरी लगाने वाले पहुंच रहे हैं। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सब्जी विक्रेता रामप्रकाश ने बताया कि गर्मी के कारण काम प्रभावित हो रहा है। धूप से बचने के लिए लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि इस सप्ताह ज्यादा गर्मी रहेगी। तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके साथ लू का भी प्रकोप रहेगा। सप्ताह के अंत में मौसम में बदलाव की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मॉडल टाउन में रेहड़ी पर छतरी लगाकर सब्जी बेचता व्यक्ति। संवाद

मॉडल टाउन में रेहड़ी पर छतरी लगाकर सब्जी बेचता व्यक्ति। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed