सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cylinders can now be booked online; no need to visit agencies

Yamuna Nagar News: अब ऑनलाइन बुक होंगे सिलिंडर, एजेंसियों पर जाने की जरूरत नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cylinders can now be booked online; no need to visit agencies
मदन गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। इन दिनों आम लोगों को घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं डीएफएससी नितिश सिंगला का कहना है कि अब केवल ऑनलाइन ही गैस की बुकिंग होगी। लोग अपने घर बैठ ही गैस की ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। उन्हें एजेंसियों पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। वहीं पेट्रोल, डीजल की सप्लाई भी पहले की तरह हो रही है। परेशान होने की जरूरत नहीं है।
वहीं दूसरी ओर गैस सिलिंडरों की कमी ने घरेलू व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें एक सप्ताह से लेकर 10 दिन तक सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। उपभोक्ता विनोद कुमार ने बताया कि उनके घर का सिलिंडर बुधवार रात अचानक खत्म हो गया, जिससे भोजन बनाना तक मुश्किल हो गया। दूसरा सिलिंडर न होने के कारण उन्हें चूल्हे का सहारा लेना पड़ा। अगले दिन एजेंसी पहुंचने के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए सात टीमें गठित की हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर न तो कोई हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है और न ही कोई शिकायत केंद्र स्थापित किया गया है। इससे उपभोक्ताओं को अपनी समस्या रखने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
100 व्यावसायिक गैस सिलिंडर का कोटा कम

व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की स्थिति भी कम गंभीर नहीं है। जिले में प्रतिदिन केवल 100 व्यावसायिक सिलिंडरों का कोटा निर्धारित किया गया है। प्राथमिकता के आधार पर शादी समारोह, अस्पताल और स्कूलों को पहले सिलिंडर दिए जा रहे हैं। फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाले राजू और कमल ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने के कारण उनका काम पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। सीमित कोटा होने के कारण केवल आवश्यक सेवाओं और विशेष आयोजनों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सरकार से जिले में व्यावसायिक सिलिंडरों का कोटा बढ़ाने की मांग की है, जिससे खाने-पीने का सामान बेचने वालों को राहत मिल सके।
पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं : विशाल शर्मा

हरियाणा पेट्रोलियम वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विशाल शर्मा कहा कहना है कि जिले में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। करीब 200 पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से सप्लाई हो रही है। हालांकि अब तेल कंपनियों ने सप्लाई से पहले एडवांस पेमेंट लेना शुरू कर दिया है। इसके बावजूद एक दिन छोड़कर नियमित आपूर्ति जारी है। प्रशासन के आदेशानुसार किसी को भी 100 लीटर से अधिक डीजल नहीं दिया जा रहा है। लोगों वाहनों की टंकी फुल करा सकते है।
बुकिंग के 5 दिन बाद सिलिंडर न मिला हो करें साझा

यदि बुकिंग के 5 दिन बाद भी आपको सिलिंडर न मिला हो, गैस सिलिंडर की किल्लत से रोजगार प्रभावित हुआ हो, गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की कोई पुष्ट सूचना हो तो हमसे साझा कर सकते हैं। हम इसे प्रकाशित कर शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। हमें सिर्फ व्हाट्सएप करें मोबाइल नंबर 9548521736 पर।

मदन गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद

मदन गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed