सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ISKCON Prachar Samiti Shrimad Bhagwat Katha from April 26

Yamuna Nagar News: इस्कॉन प्रचार समिति श्रीमद्भागवत कथा 26 अप्रैल से

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Mar 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
ISKCON Prachar Samiti Shrimad Bhagwat Katha from April 26
विज्ञापन
पानीपत। इस्कॉन प्रचार समिति द्वारा 26 अप्रैल से कटारिया लैंड सेक्टर-12 में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह कथा दो मई तक चलेगी। तीन मई को भगवान कृष्ण बलराम रथयात्रा निकाली जाएगी। इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास कथा करेंगे।
Trending Videos

इस्कॉन प्रचार समिति ने इसके लिए जीटी रोड स्थित गोशाला में बैठक की। इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास महाराज ने बैठक में पूरे आयोजन पर विस्तार से चर्चा की। समिति के जिलाध्यक्ष सुंदर लाल चुघ ने बताया कि सेक्टर-12 हुडा स्थित कटारिया लैंड में 26 अप्रैल से दो मई तक श्रीमद्भागवत कथा की जाएगी। तीन मई को भगवान कृष्ण बलराम रथयात्रा निकाली जाएगी। इसमें कथाव्यास इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास रहेंगे। श्रीमद्भागवत कथा प्रतिदिन सायं सात बजे शुरू की जाएगी। इसमें सुबह प्रभात फेरी भी निकाली जाएंगी और तीन मई को भगवान कृष्ण बलराम रथयात्रा निकली जाएगी। रथयात्रा सेक्टर -12 स्थित देवेंद्र बेकरी से दोपहर बाद तीन बजे शुरू की जाएगी। यह सेक्टर-11 और 12 की विभिन्न सड़कों से होते हुए कटारिया लैंड पहुंचेगी। रथयात्रा के समापन पर भंडारा लगाया जाएगा। हर रोज कथा के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर आशु गुप्ता, अशोक गोयल, सतीश गोयल, संजय मंगला, अरविंद सिंघल व मोहन बंसल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed