सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Organizations distributed invitation cards for the procession in the markets.

Yamuna Nagar News: शोभायात्रा के लिए संस्थाओं ने बाजारों में बांटे निमंत्रण पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Mar 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
Organizations distributed invitation cards for the procession in the markets.
हनुमान जन्मोत्सव के लिए संपर्क करते सदस्य। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा दो अप्रैल को निकाली जाएंगी। प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर से एक साथ दो यात्राएं शुरू की जाएंगी। एक यात्रा कुटानी रोड अवध धाम मंदिर पहुंचेगी तो दूसरी सनौली रोड कांशिगिरी मंदिर पहुंचेगी। तीसरी शोभायात्रा मॉडल टाउन में निकाली जाएगी। तीनों संस्थाओं ने वीरवार को शहर में संपर्क तेज कर दिया है। बाजारों में दुकानदारों और लोगों को शोभायात्रा के लिए निमंत्रण दिया।
Trending Videos

हनुमंत जन्मोत्सव समिति एवं अवध धाम सेवा समिति ने देवी मंदिर के पावन प्रांगण में माता रानी के चरणों में सफल आयोजन के लिए माथा टेका। इसके साथ ही टेंट, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा के लिए पूरे यात्रा रूट का दौरा किया। साथ ही बाजारों में प्रधानों, दुकानदारों व लोगों को निमंत्रण दिया। शोभायात्रा के प्रमुख सदस्य वेद पारासर ने बताया कि इसके लिए लोगों में उत्साह देखने को बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी शोभायात्रा के प्रमुख सदस्य रमेश माटा, विकास गोयल व कृष्ण रेवड़ी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। साथ ही बाजारों और अन्य स्थानों पर जाकर लोगों को हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए न्योता दे रहे हैं। साथ ही कार्यक्रम में व्यवस्था बनाने के लिए सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां भी दी जा रही है।
लखदातार सेवा समिति के प्रमुख सदस्य आशु दुआ, मोहक दुआ और मेहूल जैन ने माडल टाउन स्थित सभी मंदिरों में श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा दो अप्रैल काे सायं चार बजे से मॉडल टाउन में निकाली जाएगी। इसमें श्री मेहंदीपुर बालाजी दर्शन, बाल हनुमान स्वरूप दर्शन, पंचभोग दर्शन, पावन सिंदूर अर्पण, मां सीता रसोई , सवामणी प्रसाद वितरण, सालासर धाम भभूत वितरण व मेहंदीपुर धाम जल वर्षा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed