{"_id":"691f8e14541c5ce3cb0547f4","slug":"delhi-nangal-dam-special-train-will-stop-at-panipat-station-yamuna-nagar-news-c-244-1-pnp1012-147463-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पानीपत स्टेशन पर रुकेगी दिल्ली-नंगल डैम विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पानीपत स्टेशन पर रुकेगी दिल्ली-नंगल डैम विशेष ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 21 Nov 2025 03:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दिल्ली जंक्शन (पुरानी दिल्ली) से नंगल डैम के लिए विशेष वातानुकूलित एक्सप्रेस ट्रेन (04493/94) चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 22 नवंबर से 25 नवंबर तक चार दिनों के लिए चलाई जाएगी।
यह ट्रेन रास्ते में निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी। जिनमें पानीपत जंक्शन भी शामिल है। विशेष अवधि में इस ट्रेन के ठहराव से पानीपत के यात्रियों को दिल्ली, करनाल, कुरुक्षेत्र और हिमाचल प्रदेश की तरफ जाने में बड़ी राहत मिलेगी।
ट्रेन नंबर 04493 सुबह दिल्ली जंक्शन से 7:00 बजे रवाना होगी और पानीपत जंक्शन पर 8:38 बजे पहुंचेगी। जहां से 8:40 बजे प्रस्थान करेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सिरहिंद, आनंदपुर साहिब होते हुए दोपहर 2:45 बजे नंगल डैम पहुंचेगी।
वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 04494 शाम 7:50 बजे नंगल डैम से रवाना होगी और रात 12:58 बजे पानीपत जंक्शन पहुंचेगी और 1:00 बजे पानीपत से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रात के समय दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक है।
पानीपत जंक्शन से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली, अंबाला, कुरुक्षेत्र, हिमाचल और पंजाब की ओर जाते हैं। सामान्य दिनों में कुछ ट्रेनों में भीड़ अधिक रहने से यात्रियों को असुविधा होती है। ऐसे में यह विशेष वातानुकूलित ट्रेन यात्रियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराएगी। संवाद
Trending Videos