{"_id":"69c44ee0793a97d6f40349c7","slug":"development-work-discussed-in-the-district-council-meeting-schemes-worth-rs-438-crore-discussed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153402-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला परिषद की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, 4.38 करोड़ की योजनाओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला परिषद की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, 4.38 करोड़ की योजनाओं पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
जिप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते जिप चेयरमैन। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला परिषद कार्यालय के सभागार में बुधवार को विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद ठसका ने की, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी और जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार, लेखा अधिकारी करनैल सिंह, वाइस चेयरमैन अग्रिविजय सिंह, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, बीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा के साथ-साथ जिला परिषद के विकास कार्यों के लिए उपलब्ध 4.38 करोड़ रुपये की राशि, प्रस्तावित योजनाओं और आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए हर 15 दिन में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि तय योजनाएं समय पर पूरी हो सकें। उन्होंने मनरेगा योजना के तहत लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जिला परिषद के अंतर्गत बनी सड़कों पर संबंधित पार्षद और चेयरमैन के नाम के संकेतक लगाए जाएं। साथ ही पार्षदों द्वारा उठाई गई विकास संबंधी मांगों को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
चेयरमैन रमेश चंद ठसका ने कहा कि जिले के सभी खंडों में जो भी विकास कार्य अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। इसके लिए बीडीपीओ को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सभी बीडीपीओ को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने ब्लॉकों में जिला परिषद के अंतर्गत आने वाली भूमि की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें, ताकि भविष्य की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।
Trending Videos