{"_id":"69c9866d626b3c63c7042bdd","slug":"development-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153553-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विकास पर 41.74 लाख रुपये खर्च करेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विकास पर 41.74 लाख रुपये खर्च करेगा निगम
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
तालाब के नवीनीकरण का शुभारंभ करने के बाद लोगों से बातचीत करतीं मेयर । प्रवक्ता
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम द्वारा करीब 41.74 लाख रुपये की लागत से वार्ड एक के गुलाब नगर स्थित तालाब का सुंदरीकरण व नवीनीकरण और सत्संग विहार कॉलोनी में गली व स्टॉर्म वाटर ड्रेन डालने के कार्य किए जाएंगे। मेयर सुमन बहमनी ने नारियल फोड़कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण किए जाएं।
मेयर ने बताया कि गुलाब नगर तालाब के सुंदरीकरण व नवीनीकरण पर करीब 23 लाख 76 हजार रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना के तहत तालाब की सफाई कराई जाएगी और इसके चारों ओर लगभग आठ फुट चौड़ा ट्रैक (वॉक-वे) बनाया जाएगा, जिससे लोग सुबह-शाम टहल सकें। इसके अलावा तालाब के चारों तरफ ग्रिल व चारदीवारी का निर्माण भी किया जाएगा, ताकि तालाब सुरक्षित रहे और आसपास का क्षेत्र साफ-सुथरा व व्यवस्थित दिखाई दे।
इस कार्य से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्रवासियों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थान भी उपलब्ध होगा। यहां क्षेत्रवासियों को सैर के साथ स्वच्छ व सुंदर वातावरण मिलेगा। वहीं सत्संग विहार कॉलोनी में करीब 17 लाख 98 हजार रुपये की लागत से गली निर्माण और स्टॉर्म वाटर ड्रेन डालने का कार्य किया जाएगा। यह गली राजबीर सिंह के घर से संजीव शर्मा के घर तक बनाई जाएगी।
इस कार्य के होने से बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। मेयर बहमनी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि तालाब के सौंदर्यीकरण से जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
इसके अलावा लोगों को एक स्वच्छ और आकर्षक स्थान भी मिलेगा। इसके अलावा ड्रेनेज व्यवस्था बेहतर होने से स्थानीय निवासियों को लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी की समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर नगर निगम सहायक अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, कनिष्ठ अभियंता गगन संधू, रामपाल नंबरदार, दिव्या सिंघल, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, भानू डाहरिया, प्रांजल आदि मौजूद रहें।
Trending Videos