सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The wheat crop lying in the fields has been flattened by strong winds accompanied by rain

Yamuna Nagar News: बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेतों में बिछी गेहूं की फसल

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The wheat crop lying in the fields has been flattened by strong winds accompanied by rain
बारिश के साथ चली हवा से सरस्वतीनगर के खेत में गिरी गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


जगाधरी। जिले के मौसम का मिजाज रविवार को फिर बदल गया सुबह अचानक तेज बारिश होने लगी। हालांकि तड़के ही बादल छाने लगे थेष सुबह दस बजे बारिश होने लगी। बिन मौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। बारिश के साथ चली हवा से जिले के कई क्षेत्रों में लगी गेहूं की पकी फसल खेतों में बिछ गई।
मौसम के बिगड़े मिजाज ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम के बदले मिजाज शनिवार देर शाम ही दिखने लगे थे। रविवार तड़के आसमान घने काले बादलों से भर गया। बादलों के कारण सुबह भी लोगों को देर शाम के अंधरे सी प्रतीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सुबह दस बजे बादल बरसने लगी। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और करीब आधे घंटे की बारिश से मौसम बिल्कुल ही पलट गया। इस दौरान शहर में कुछ स्थानों पर पानी जमा हो गया। बारिश से सब्जी मंडी, औद्योगिक क्षेत्र सहित कुछ स्थानों पर कुछ देर के लिए पानी भरा, जो थोड़ी देर बाद उतर गया।
बारिश से अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। दोपहर को धूप निकली और कुछ देर बाद फिर बादल छाने लगे। शाम तक बादलवाई जारी रही। इससे दिनभर मौसम खुशनुमा बना रहा और लोगों ने इसका खूब लुत्फ लिया।
वहीं बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई। खेतों में गेहूं की फसल पक चुकी है और किसान कटाई करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में बिन मौसम की बारिश और तेज हवा से गेहूं को काफी नुकसान होगा। रविवार को भी बारिश और हवा से जिले में करीब 200 एकड़ में लगी गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। हालांकि नुकसान का अभी आकलन नहीं किया गया है।
मौसम विभाग ने इस सप्ताह के लिए भी पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अनुसार इस सप्ताह भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। हालांकि तापमान में वृद्धि होगी लेकिन बादल छाने और हवा चलने से गर्मी कम रहेगी। वहीं सोमवार और बुधवार को बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।
इसके साथ करीब 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। विभाग के अनुसार इस सप्ताह तापमान में वृद्धि होगी और यह 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के साथ कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि हालांकि जिले में इतनी बारिश नहीं हुई है। परंतु तेज हवा से गेहूं की फसल गिरने की संभावना है। अभी इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पूर्वानुमान के अनुसार किसानों को निर्देश दिए गए हैं। किसानों को खेतों में निकास का प्रबंध करने की सलाह दी जा रही है। वहीं, विभाग मौसम पर नजर बनाए हुए है।

बारिश के साथ चली हवा से सरस्वतीनगर के खेत में गिरी गेहूं की फसल। संवाद

बारिश के साथ चली हवा से सरस्वतीनगर के खेत में गिरी गेहूं की फसल। संवाद- फोटो : Samvad

बारिश के साथ चली हवा से सरस्वतीनगर के खेत में गिरी गेहूं की फसल। संवाद

बारिश के साथ चली हवा से सरस्वतीनगर के खेत में गिरी गेहूं की फसल। संवाद- फोटो : Samvad

बारिश के साथ चली हवा से सरस्वतीनगर के खेत में गिरी गेहूं की फसल। संवाद

बारिश के साथ चली हवा से सरस्वतीनगर के खेत में गिरी गेहूं की फसल। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed