{"_id":"69f7a1bbaa626cc9ef0ebbcd","slug":"district-team-in-the-quarter-finals-of-the-football-tournament-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-155417-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिले की टीम फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिले की टीम फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 04 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
सुपर कप टूर्नामेंट के दौरान खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शहर के हीरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में करवाए जा रहे जिले के पहले नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट शनिवार रात को बेहद रोमांचकारी मैच देखने को मिले। तीसरे सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार देर रात तक कुल आठ मैच खेल गए। रॉयल एफसी चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र एफसी, डीएफए यमुनानगर और रेलवे टीम मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
इस दौरान खिलाड़ियों ने जोश और अपनी खेल तकनीक का प्रदर्शन किया। प्रतिद्वंद्वियों को खिलाड़ियों ने जबरदस्त टक्कर दी और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट सात राज्यों की कुल 15 टीमें भाग ले रही हैं। शनिवार रात को दूधिया रोशनी में खेल गए इस टूर्नामेंट में दर्शकों की काफी भीड़ देखी गई। दूसरे जिलों व राज्यों से आए खिलाड़ियों के रहने व खाने-पीने का प्रबंध आयोजन समिति की ओर से किया गया। मुख्यातिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और विशिष्ट अतिथि जिला फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष भारत भूषण जुयाल ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। यह टूर्नामेंट सन एक्सपो फुटबॉल क्लब की ओर से करवाया गया जा रहा है। टूर्नामेंट क्लब के संरक्षक विभोर पाहूजा के नेतृत्व में आयोजित किया गया है।
सन एक्सपो फुटबॉल क्लब महासचिव पंकज चुघ ने बताया कि रविवार रात को पहले क्वार्टर और सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। इसके बाद फाइनल मुकाबला करवाया जाएगा। विजेताओं को रात को ही ट्रॉफी और 31,000 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड़, पार्षद विभोर पाहुजा, शुभम राणा, पार्षद विक्रम राणा, सन एक्सपो फुटबॉल क्लब अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
इन टीमों के नाम रहा टूर्नामेंट का पहला दिन
टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल एफसी चंडीगढ़ और बॉक्स ऑफिस के बीच हुआ। यह मैच रॉयल एफसी ने 2-1 के अंतर से जीत लिया। वहीं, दूसरा मैच कुरुक्षेत्र एफसी और नाहन के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमें बराबरी पर रही, लेकिन कुरुक्षेत्र ने टाईब्रेकर में यह मैच 7-6 से जीत लिया। तीसरे मैच में सेक्टर-24 चंडीगढ़ की टीम ने अंबाला टीम को 2-1 से परास्त किया। चौथा मैच डीएफए यमुनानगर और शहर की नरेंद्र थापा एफसी के बीच खेला गया। इस दौरान डीएफए की टीम ने नरेंद्र थापा टीम को 1-0 से हरा दिया। इसी तरह पांचवें मैच में पंजाब के खरड़ एफसी की टक्कर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की टीम से हुई। इसमें खरड़ एफसी ने 3-0 से एकतरफा जीत हासिल की। वहीं, छठा मैच नेशनल एफसी और पटियाला के बीच हुआ। इसमें नेशनल एफसी ने 1-0 से पटियाला को हराया। सातवें मैच में एजी क्लब चंडीगढ़ ने मॉर्निंग स्टार देहरादून को 1-0 से हरा कर दूसरे चरण में जगह बना ली।
Trending Videos