{"_id":"69bb1746a91d5bbd850cfd39","slug":"do-not-get-blood-transfusion-without-testing-dr-sonali-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-153029-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना जांच किए न चढ़वाएं रक्त : डॉ. सोनाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना जांच किए न चढ़वाएं रक्त : डॉ. सोनाली
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक दामला में स्वयंसेवकों को सम्मानित करता स्टाफ। संस्थान
विज्ञापन
रादौर। पॉलिटेक्निक दामला में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर अंतिम दिन बुधवार को भी जारी रहा। शिविर के प्रथम सत्र में डॉ. सोनाली शर्मा का स्वागत एनएसएस अधिकारी ऋचा खरबंदा एवं स्वयंसेवकों द्वारा एनएसएस क्लैप एवं तिलक लगाकर किया गया। उनके साथ विशाल एवं नीरज भी उपस्थित रहे। इस दौरान बिना जांच किए हुए रक्त का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई।
डॉ. सोनाली शर्मा ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि एचआईवी संक्रमण को नजरअंदाज करने पर यह एड्स का रूप ले सकता है, जो सीधे शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र (इम्यून सिस्टम) पर हमला करता है। समय पर जांच और उपचार अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र के कारण अनेक बीमारियां शरीर पर आसानी से आक्रमण कर सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक किया कि बिना जांच किए हुए रक्त का उपयोग नहीं करना चाहिए तथा हमेशा सरकारी ब्लड बैंक से ही रक्त लेना चाहिए, क्योंकि वहां उपलब्ध रक्त पूर्णत: जांचा हुआ एवं सुरक्षित होता है। लगभग 1300-1400 लोगों की स्क्रीनिंग में से 8-10 मामले सामने आते हैं, जो इस विषय में जागरूकता की आवश्यकता को दर्शाता है। द्वितीय सत्र में विद्यार्थियों द्वारा एक सराहनीय गतिविधि एप्रिसिएशन गेम का आयोजन किया गया। संवाद
Trending Videos