{"_id":"6a35981c6b1be49da40a8c9d","slug":"drains-cleaned-after-removing-encroachments-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158156-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अतिक्रमण हटाकर कराई नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अतिक्रमण हटाकर कराई नालों की सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
दुकानदारों से बात करतीं मेयर सुमन बहमनी व निगम अधिकारी। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने नालों की सफाई का अभियान तेज कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से निगम की ओर से यमुनानगर और जगाधरी के विभिन्न नालों की सफाई के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है।
मेयर सुमन बहमनी ने सीएसआई विनोद बेनीवाल और एसआई सतबीर सिंह के साथ वर्कशॉप रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से महाराणा प्रताप चौक तक नालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शहीद भगत सिंह चौक से पेपर मिल गेट तक कई दुकानदारों द्वारा नालों पर स्लैब डालकर किए गए अवैध कब्जे सामने आए।
मेयर के निर्देश पर मौके पर ही स्लैब तुड़वाकर अतिक्रमण हटाया गया और नालों की सफाई करवाई गई। इसके बाद रेलवे रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से संत निरंकारी भवन तक नाले का निरीक्षण किया गया, जहां दीपक बेकरी के समीप मिले अतिक्रमण को भी हटाकर सफाई कराई गई।
विज्ञापन
मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रमुख नालों की सफाई समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए और जहां भी अवैध कब्जे हों, उन्हें हटाकर जल निकासी सुचारू बनाई जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य मानसून से पहले सभी प्रमुख नालों की सफाई पूरी कर शहर को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना है। नालों से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और घरेलू कचरा निकल रहा है, जो जल निकासी में सबसे बड़ी बाधा बनता है।