{"_id":"69c2eba8827736419709b5ff","slug":"eight-acres-of-forest-land-reduced-to-ash-wildlife-scorched-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-153346-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आठ एकड़ वन संपदा राख, वन्य प्राणी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आठ एकड़ वन संपदा राख, वन्य प्राणी झुलसे
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
हर्बल पार्क में आग लगने के बाद जंगल में भटकती नील गाय। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। वन रेंज कलेसर के अंतर्गत आने वाले कलेसर वन क्षेत्र के भूड़कलां स्थित हर्बल पार्क में आग लग गई। करीब 180 एकड़ में फैले हर्बल पार्क में लगी आग कुछ ही देर में भीषण रूप ले गई। आग से करीब आठ एकड़ क्षेत्र जल गया। आग से हरा-भरा जंगल राख हो गया तो दूसरी तरफ विभिन्न जीवों के घरौंदे उजड़ गए। यही नहीं कई छोटे-बड़े वन्य जीव आग की चपेट में आने से झुलस गए।
लोगों के अनुसार हर्बल पार्क में लंबे समय से अनियमितताएं चल रही थीं और आग की घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आग लगने के बाद मौके पर न तो समय पर उचित बचाव कार्य हुआ और न ही वन्य जीवों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के प्रयास किए गए। हरे-भरे जंगल में जहां पहले जंगली जीवों को भोजन, पानी और सुरक्षित ठिकाना मिलता था, वहीं अब वहां केवल जली हुई जमीन और राख का मंजर है।
घटना के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरों में नीलगाय समेत कई बड़े जीव जले क्षेत्र में भटकते नजर आ रहे हैं। पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इसे बेहद गंभीर बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।
इसमें प्राकृतिक व मानवीय भूल के अलावा लोग साजिश होने की बात कह रहे हैं। आग में करोड़ों रुपये की वन संपदा जलकर नष्ट हो गई है, जिसमें कई बेशकीमती पेड़ भी शामिल हैं। वन रेंज अधिकारी कलेसर राजीव कांबोज ने बताया कि हर्बल पार्क के जंगल में आग लगने से लगभग आठ एकड़ जंगल जल गया था, हालांकि कोई नुक्सान नहीं हुआ। आग लगने की जांच की जा रही है।
Trending Videos