फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electronic scales switched off

Yamuna Nagar News: इलेक्ट्रॉनिक कांटे बंद, धान की तौल के साथ सफाई तक प्रभावित

Sat, 24 Oct 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 24 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Electronic scales switched off
जगाधरी अनाज मंडी में जनरेटर चलाकर धान की सफाई करते मजदूर। संवाद - फोटो : shiv tripathi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर वीरवार रात व शुक्रवार को अनाज मंडियों में भी दिखाई दिया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से मंडियों में धान की सफाई से लेकर तौल और खरीद तक का कार्य प्रभावित रहा। वीरवार रातभर मंडियों में अंधेरा पसरा रहा।
बिजली नहीं होने के कारण धान की तौल के लिए लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक कांटे बैटरी डाउन होने से बंद हो गए, वहीं धान की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले झरने भी नहीं चल पाए। इससे किसानों और आढ़तियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई आढ़तियों को मजबूरी में जनरेटर चलाकर धान की तौल और सफाई का काम करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से मंडियों में धान खरीद की प्रक्रिया धीमी पड़ गई। इलेक्ट्रॉनिक कांटों के बंद होने के कारण धान की तौल नहीं हो पाई, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं, धान की सफाई का काम प्रभावित होने से आढ़तियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। जिन आढ़तियों के पास जनरेटर की सुविधा थी, उन्होंने किसी तरह काम जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में अब तक 267248 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 242525 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। हालांकि, खरीद के बाद धान के उठान की रफ्तार अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। अब तक खरीदे गए धान में से 176525 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जो कुल खरीदे गए धान का 72.79 प्रतिशत है। ऐसे में खरीदे गए धान का एक बड़ा हिस्सा अभी भी मंडियों में उठान का इंतजार कर रहा है।

ग्रामीण मंडियों में उठान की समस्या बरकरार
भाकियू जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र की अनाज मंडियों में धान के उठान की समस्या बनी हुई है। पहले से ही उठान में देरी के कारण परेशान किसानों और आढ़तियों को अब बिजली संकट से भी जूझना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से तौल और सफाई का काम प्रभावित होने के कारण मंडियों में कामकाज की रफ्तार और धीमी हो गई। किसानों को समय पर धान बेचने में परेशानी हो रही है, जबकि आढ़तियों के सामने खरीदे गए धान के रखरखाव और नई आवक के लिए जगह बनाने की चुनौती बनी हुई है। मार्केट कमेटी सचिव मोहित बेरी ने बताया कि बिजली नहीं होने से थोड़ी दिक्कत आई। काफी आढ़तियों ने जनरेटर मंगवा लिए थे। बिजली आने के बाद व्यवस्था सुचारु हो गई है।

जगाधरी अनाज मंडी में जनरेटर चलाकर धान की सफाई करते मजदूर। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में जनरेटर चलाकर धान की सफाई करते मजदूर। संवाद- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed