{"_id":"6adbc44642c055ee660a967c","slug":"married-woman-commits-suicide-fir-registered-against-husband-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165097-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विवाहिता ने की आत्महत्या, पति के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विवाहिता ने की आत्महत्या, पति के खिलाफ प्राथमिकी
Sat, 24 Oct 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
शिल्पी। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव हुंडेवाला में पांच साल पहले प्रेम विवाह करने वाली 30 वर्षीय शिल्पी की मौत हो गई। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार शिल्पी की मौत 17 अक्तूबर की रात हो गई थी, लेकिन ससुराल वालों ने उन्हें सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जब कई दिनों से विवाहिता का फोन नहीं आया तो मायके वाले ने पता लगाया तो सूचना मिली की शिल्पी की मौत तो गत शनिवार को हो चुकी है।
पुलिस को दी शिकयत में जगाधरी की केसर नगर कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी बेटी शिल्पी ने करीब पांच साल पहले गांव हुंडेवाला निवासी पंकज के साथ प्रेम विवाह किया था। बेटी के इस कदम से नाराज होकर उन्होंने उससे संबंध खत्म कर लिए थे। पंकज प्लाईवुड फैक्टरी में लकड़ी सप्लाई करने का काम करता है।
विज्ञापन
पिछले कुछ माह में शिल्पी उनके पास फोन करने लगी। जहां से पता चला कि उसके पास अब एक बेटे है। बेटी रोजाना उन्हें फोन करने लगी। परंतु 17 अक्तूबर के बाद से बेटी का उनके पास फोन आना बंद हो गया। अशोक कुमार के अनुसार, सोमवार को उनके एक परिचित ने उन्हें सूचना दी कि गांव हुंडेवाला में किसी युवती की मौत हो गई है।
परिचित ने उनसे पता करने को कहा कि कहीं मृतका उनकी बेटी तो नहीं है। इसके बाद वह पंकज की फैक्टरी में पहुंचे। वहां पता चला कि पंकज की पत्नी की मौत हो गई है और इसी कारण वह काम पर नहीं आ रहा है। इसके बाद अशोक कुमार पुलिस को साथ लेकर बेटी की ससुराल पहुंचे।
ससुर ने बताया हार्ट अटैक, पति ने कहा आत्महत्या
अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह पुलिस के साथ ससुराल पहुंचे तो वहां मृतका के तीसरे का खाना खिलाया जा रहा था। पुलिस ने जब विवाहिता के ससुर विनोद से मौत के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि बहू को हार्ट अटैक आया था और शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई थी। रविवार को अंतिम संस्कार करने के बाद अस्थियां भी उठा ली गई थीं। पुलिस की ओर से मामले की जानकारी लेने पर पति पंकज ने बताया कि उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। आत्महत्या के कारण के बारे में पूछने पर उसने बताया कि पत्नी मायके जाना चाहती थी, लेकिन परिजनों की नाराजगी के कारण वह वहां नहीं जा पा रही थी। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।