सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Emphasis was placed on women's empowerment

Yamuna Nagar News: महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Emphasis was placed on women's empowerment
जीएनजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विधायक, कार्यक्रम संयोजिका व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर भाजपा जिला की ओर से जीएनजी कॉलेज में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका एवं प्रदेश महिला कोषाध्यक्ष मनीषा अग्रवाल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संस्थाओं और व्यापार जगत की महिला प्रतिनिधियों ने बजट में किए गए प्रावधानों पर चर्चा कर सशक्तिकरण पर जोर दिया।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि यह बजट महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं बल्कि उद्यमी, नेतृत्वकर्ता और आत्मनिर्भर नागरिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि बजट महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के सपने को साकार करने की दिशा में निर्णायक साबित होगा और यह आर्थिक सुधारों के साथ महिलाओं के नेतृत्व को राष्ट्रीय विकास के केंद्र में स्थापित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बजट में लखपति दीदी 2.0 को सशक्त बनाने और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए शी मार्ट जैसी पहल शामिल है। इससे महिलाएं समुदाय स्तर पर व्यवसाय चलाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी। साथ ही प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास की व्यवस्था और महिलाओं को पांच लाख रुपये तक बिना गारंटी ऋण सुविधा जैसे प्रावधानों को भी अहम बताया गया।
वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के विजन के अनुरूप महिलाओं के आर्थिक उत्थान का रोडमैप है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्टार्टअप, नवाचार और ग्राम अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उपाय इस बजट को विशेष बनाते हैं।इस अवसर पर बाबा जसदीप सिंह भम्भौली, आदित्य चावला, संगीता सिंघल, नरेंद्र सिंह राणा, डॉ. वीरेंद्र गांधी, रामनिवास गर्ग, पूजा मोंगा, उमा शर्मा, कपिल मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed