{"_id":"698794781f89cda80109bbd3","slug":"two-young-men-were-stabbed-to-death-in-khajuri-village-and-one-was-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-151066-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खजूरी गांव में चाकू मारकर दो युवकों की हत्या, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खजूरी गांव में चाकू मारकर दो युवकों की हत्या, एक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना जठलाना क्षेत्र के गांव खजूरी में शनिवार देर शाम कॉलेज से जुड़े पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने बुलाए गए तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में गांव नागल निवासी आदित्य और उसका दोस्त खजूरी निवासी राजकुमार की मौत हो गई और विक्रांत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से गांव नागल और खजूरी में तनाव है। स्थिति को देखते हुए दोनों गांवों और जिला अस्पताल में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार गांव नागल निवासी आदित्य अपने दोस्त राजकुमार और विक्रांत के साथ शनिवार शाम गांव खजूरी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि कॉलेज से जुड़े किसी पुराने विवाद को सुलझाने के लिए उन्हें यहां बुलाया गया था। शुरुआती बातचीत के दौरान माहौल सामान्य रहा, लेकिन अचानक कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने तीनों युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई । इस दौरान हमलावर मौके से भाग गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया।
वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राजकुमार को बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। विक्रांत का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही थाना जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या पुराने विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
मामले की जांच की जा रही है। तनाव को देखते हुए गांव खजूरी, नागल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस की टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। - कमलदीप गोयल, पुलिस अधीक्षक यमुनानगर।
पुलिस सुरक्षा के घेरे में खजूरी और नागल
खजूरी में दो युवकों की हत्या के बाद गांव नागल और खजूरी में तनाव के साथ सन्नाटा पसरा है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों गांवों में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। तनाव को देखते हुए दोनों गांवों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। शनिवार देर रात जैसे ही आदित्य और राजकुमार की मौत की खबर गांव नागल पहुंची, परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के चीख-पुकार से अस्पताल परिसर का माहौल बेहद भावुक हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। दूसरी ओर खजूरी गांव में भी लोग सहमे हैं।
Trending Videos