सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees staged a protest at the union office.

Yamuna Nagar News: कर्मचारियों ने यूनियन कार्यालय पर किया रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Employees staged a protest at the union office.
ड्यूटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते यूनियन के पदा​धिकारी। यूनियन
विज्ञापन
जगाधरी। प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले जिले के कर्मचारियों ने दशहरा ग्राउंड स्थित यूनियन कार्यालय में एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने डीसी कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन ड्यूटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान सतीश कुमार शर्मा ने किया, जबकि संचालन जिला सचिव सुभाष श्योराण ने किया। सम्मेलन में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भवन एवं मार्ग विभाग तथा सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राज्य प्रधान ईश्वर सिंह शर्मा, राज्य महासचिव संदल सिंह राणा, राज्य उपप्रधान श्याम सिंह रावल तथा मुख्य प्रेस प्रवक्ता संजीव बग्गा विशेष रूप से मौजूद रहे। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि विभागों के पुनर्गठन के माध्यम से कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। सम्मेलन में एलटीसी पर रिलैक्सेशन, एचकेआरएन कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा पत्र जारी करने, पदोन्नति के समय वेतन वृद्धि, मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को आयु सीमा में छूट के साथ नौकरी देने और उच्च शिक्षित कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर कनिष्ठ अभियंता नियुक्त करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed