{"_id":"6a2efebd08e00d325e033473","slug":"family-of-youth-found-dead-on-railway-road-suspects-murder-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-157830-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रेलवे रोड पर मृत मिले युवक के परिजनों को हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रेलवे रोड पर मृत मिले युवक के परिजनों को हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक संजीव के परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रेलवे रोड स्थित डिवाइडर पर शनिवार सुबह मृत मिले युवक की पहचान सुंदर नगर निवासी 31 वर्षीय संजीव उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। शव पर घर से पहने कपड़े और दूसरी बाइक मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संजीव चार बहनों का इकलौता भाई था और रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार संजीव 11 जून की रात करीब आठ बजे अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन नहीं लौटा। पूरी रात और अगले दिन भी परिवार ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उससे बात नहीं हो सकी। रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
शनिवार सुबह रेलवे रोड पर भोला कढ़ी-चावल की दुकान के सामने डिवाइडर पर एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। सिटी थाना पहुंचने पर पुलिस कीओर से दिखाई गई तस्वीर से परिजनों ने उसकी पहचान संजीव के रूप में की। चचेरे भाई अंकित ने बताया कि संजीव जिन कपड़ों में घर से गया था, शव मिलने के समय वे कपड़े उसके शरीर पर नहीं थे। साथ ही उसके पास मिली बाइक भी उसकी नहीं थी।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि संजीव के मुंह से खून निकल रहा था, जिससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका और गहरा गई है। परिवार के मुताबिक पिता के निधन के बाद संजीव ही घर का सहारा था और उसकी शादी के लिए रिश्ता भी तलाशा किया जा रहा था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।