सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fewer applications received than available seats; deadline extended to the 30th.

Yamuna Nagar News: सीटों के मुकाबले कम आवेदन मिले, अंतिम तिथि 30 तक बढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fewer applications received than available seats; deadline extended to the 30th.
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में दा​खिला प्रक्रिया के दौरान आवेदन करते विद्यार्थी। आर्काइव
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के पांच राजकीय और सात एडेड कॉलेजों में इस बार अपेक्षा से काफी कम आवेदन आए हैं।

स्थिति यह है कि अधिकांश कॉलेजों में अभी तक कुल सीटों के मुकाबले 50 प्रतिशत तक भी आवेदन नहीं मिले हैं। जिले के राजकीय और एडेड कॉलेजों में स्नातक (यूजी) कोर्सों में सीटों के अनुरूप आवेदन नहीं प्राप्त होने पर पर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ने के बाद अब यूजी कोर्स में प्रवेश से वंचित विद्यार्थी 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद कट ऑफ सूची और आगामी प्रवेश प्रक्रिया का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। विभाग की ओर से दूसरी बार अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले इसकी तिथि 15 जून थी, लेकिन तब तक जिले के कई राजकीय व एडेड कॉलेज में सीटों की अपेक्षा मात्र 48 प्रतिशत ही आवेदन हो पाए थे। ऐसे में बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने की संभावना बनी हुई है। गौरतलब है कि विद्यार्थियों का ज्यादा रुझान विश्वविद्यालयों और दूसरे राज्यों के बड़े कॉलेजों के प्रति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed