{"_id":"69c44fd3084b58b82f0194a7","slug":"forest-department-officials-inspected-the-forest-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153391-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वन विभाग के अधिकारियों ने किया जंगल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वन विभाग के अधिकारियों ने किया जंगल का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
खिजरी जंगल का अवलोकन करते वन विभाग के अधिकारी। विभाग
विज्ञापन
प्रतापनगर। खिजरी रोड स्थित टोंगियो जंगल में हरे पेड़ों की कथित कटाई की शिकायत मिलने पर वन विभाग हरकत में आ गया। अंडर ट्रेनिंग आईएफएस अधिकारी अभिषेक सागवान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जंगल का जायजा लिया। जांच के दौरान जंगल में हरे पेड़ों और उनकी टहनियों की कटाई के संकेत मिले। कई स्थानों पर ताजा कटाई के निशान दिखाई दिए। मौके पर बड़े-बड़े टहनियां कटी हुई मिलीं।।
निरीक्षण टीम में कलेसर रेंज ऑफिसर राजीव कंबोज और ब्लॉक दरोगा संदीप भी शामिल रहे। टीम ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर कटाई की स्थिति का आकलन किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जंगल से हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने मांग की कि यदि कटाई नियमों के तहत की गई है तो विभाग इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक करे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि कितने पेड़ों की कटाई हुई और किसकी अनुमति से यह कार्रवाई की गई। इस संबंध में आईएफएस अभिषेक सागवान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दो दिन में पूरी स्थिति स्पष्ट की जाएगी। संवाद
Trending Videos