फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Former Congress MLA Rajpal Bhukhri passes away Yamunanagar

Yamunanagar: पूर्व कांग्रेस विधायक राजपाल भूखड़ी का निधन, सैर से लौटने के बाद सीने में उठा तेज दर्द

Mon, 20 Jul 2026 12:11 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: Nivedita Updated Mon, 20 Jul 2026 12:11 PM IST
सार

राजपाल भूखड़ी वर्ष 2009 से 2014 तक साढौरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 47,263 मत हासिल कर जीत दर्ज की थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया।

विज्ञापन
Former Congress MLA Rajpal Bhukhri passes away Yamunanagar
कुमारी सैलजा के साथ राजपाल भूखड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

साढौरा (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी (55) का रविवार सुबह अचानक निधन हो गया। वे हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त की कार्यकर्ताओं के साथ प्रस्तावित बैठक में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। 

विज्ञापन


वह भूखड़ी गांव के रहने वाले थे। सुबह की सैर से घर लौटने के कुछ ही देर बाद उनके सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें तत्काल चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद जिला अंबाला के उपमंडल नारायणगढ़ के पैतृक गांव भूखड़ी में किया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त दो दिवसीय यमुनानगर प्रवास पर हैं। रविवार को उनकी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक जगाधरी की मारवाड़ी धर्मशाला में निर्धारित थी, जिसमें शामिल होने के लिए राजपाल भूखड़ी तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। विधायक रहते वह जगाधरी के सेक्टर-17 में रहते थे। बाद में अंसल टाउन में रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2009 में बने थे साढौरा विधायक
राजपाल भूखड़ी वर्ष 2009 से 2014 तक साढौरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 47,263 मत हासिल कर जीत दर्ज की थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया और सदन में सक्रिय एवं मुखर विधायकों में उनकी पहचान बनी। वर्ष 2014 में कांग्रेस ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए टिकट दिया, लेकिन इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह ने उन्हें पराजित कर दिया।

सैलजा के कट्टर समर्थक थे राजपाल
भूखड़ी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के करीबी समर्थकों में गिने जाते थे। लगभग 12 वर्ष पहले विधानसभा चुनाव के दौरान सैलजा ने उन्हें अपने स्तर पर साढौरा से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया था। वह समय-समय पर तत्कालीन हुड्डा सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते रहे।

भूखड़ी का कहना था कि कुमारी सैलजा के प्रयासों से उनके विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य संभव हो सके। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भी उनका नाम कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के पैनल में शामिल था, लेकिन पार्टी ने अंततः जिला परिषद की तत्कालीन चेयरमैन रेणू बाला को प्रत्याशी बनाया। इसके बावजूद भूखड़ी संगठन और पार्टी गतिविधियों में सक्रिय बने रहे तथा कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी। इसलिए गत नगर निगम यमुनानगर- जगाधरीचुनाव में राजपाल भूखड़ी की पत्नी को मेयर प्रत्याशी बनाया गया था। 


उनके निधन पर कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह व ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल गुर्जर समेत अन्य नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed