{"_id":"6a5fcbfc4c4a46884a0375be","slug":"rain-expected-for-three-days-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-159899-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन दिन बारिश होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन दिन बारिश होने के आसार
Wed, 22 Jul 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
सुबह के समय बादल छाने के दौरान मॉडल टाउन से गुजरते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले में मंगलवार सुबह हुई बारिश और बूंदाबांदी के बाद पूरा दिन मौसम सुहावना बना रहा। दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। विभाग ने बुधवार से तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई है।
जिले में सबसे ज्यादा बारिश व्यासपुर क्षेत्र में हुई है। सुबह सात बजे बारिश थम गई, लेकिन नौ बजे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान जिले में कुल 3.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मंगलवार सुबह करीब सात बजे मुख्य बारिश थम गई, लेकिन सुबह नौ बजे तक कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी जारी रही।
दोपहर बाद आसमान धीरे-धीरे साफ हो गया। इसके बाद धूप निकली, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और तेज धूप नहीं निकलने से मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा। बारिश के कारण जिले का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इसके साथ करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने मौसम अधिक खुशनुमा बनाए रखा। पिछले दिनों की तुलना में गर्मी और उमस काफी कम रही, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। मौसम अनुकूल रहने शाम के समय पार्कों, बगीचों और प्रमुख बाजारों में लोगों की अच्छी-खासी आवाजाही रही। परिवारों और युवाओं ने खुले मौसम का आनंद लिया, जबकि बच्चों ने भी पार्कों में समय बिताया।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि चार दिनों तक जिले का मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। बुधवार से तीन दिन रुक-रुक कर बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। सप्ताहांत में अच्छी बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश से तापमान में और गिरावट आने तथा लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।