फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers expressed outrage over the lathi-charge on students

Yamuna Nagar News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने जताया रोष

Wed, 22 Jul 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers expressed outrage over the lathi-charge on students
चमरोड़ी गांव में नारेबाजी करते किसान सभा के सदस्य। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर मंगलवार को चमरौड़ी गांव में दिल्ली में पुलिस की ओर से छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में विरोध सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया गया।
सभा के प्रधान वेदपाल ने कहा कि सरकार जनतांत्रिक तौर तरीके से चलाए जा रहे आंदोलन को कुचलने पर आमादा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को विभिन्न महकमों में कर्मचारी भर्ती, प्रतियोगिता परीक्षाएं कराने का काम सौंपा गया है। अब तो दसवीं व 12वीं कक्षा में प्रश्न पत्र बनाना, मार्किंग करना, रिजल्ट बनाना, रिजल्ट शीट तैयार करना, प्रमाण पत्र बनाना आदि काम सौंपे गए हैं।
विज्ञापन

अन्य राज्यों में यही काम कराने के लिए यह एजेंसी किसी अन्य एजेंसी को ठेका दे देती है। जबसे यह कार्य इस प्राइवेट कंपनी को दिया गया है, तब पेपर लीक, अंकों और मेरिट में गड़बड़ी हो रही है। अनेक शिकायतें शुरू से ही आ रही हैं। लेकिन इस बार नीट परीक्षा करने में जो पेपर लीक हुआ, उससे मेधानी बच्चे बहुत आहत हुए और 20 से ज्यादा बच्चों ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में छात्र यह मांग कर रहे हैं कि एनटीए को भंग किया जाए तथा यह कार्य सरकारी एजेंसियां ही करे, क्योंकि इस एजेंसी ने अपनी साख खो दी है। केंद्र के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिया जाए। यह छात्र आंदोलन इस मांग को लेकर प्रदर्शन धरना करता आ रहा था और भूख हड़ताल का भी कार्य शुरू हुआ।

20 जुलाई को संसद का सत्र शुरू होने के मौके पर छात्रों ने संसद के लिए कूच किया। छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया। सादे कपड़ों में लठैत छात्रों के ऊपर लाठियां भांजते हुए दिखाई दिए हैं। इस अवसर पर महिपाल, संजय सिंह, यशपाल, प्यारेलाल तंवर, सुखबीर सिंह, वेदवती, शंटी रमजान, नारी राम, सावन राम, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार, रामफल, कुसमपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed