फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Motorcyclist killed after being hit by a car

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 22 Jul 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being hit by a car
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के अंबाला-सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे पर न्यू बस अड्डा छप्पर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव जलालपुरा निवासी धीरज कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई दीपक कुमार 15 जुलाई को अपने दो वर्षीय बेटे को लेकर पंजाब के लालड़ू स्थित ससुराल गया था। शाम करीब चार बजे दोनों भाई अलग-अलग बाइक से गांव लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे न्यू बस अड्डा छप्पर के पास पीछे से आई कार ने दीपक की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कुछ देर मौके पर रुका और फिर कार लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने एनएचएआई की एंबुलेंस से घायल को जगाधरी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed