सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: निवेश में मुनाफे का झांसा दे महिला से 1.22 लाख ठगे

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

साढौरा। कस्बा की जयमल कॉलोनी की रहने वाली संतोष धीमान को एक कंपनी में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर जिला अंबाला के गधौली निवासी प्रीतम तथा मछरौली निवासी जसबीर ने एक लाख 22 हजार हड़प लिए। महिला का आरोप है कि इसी सदमे में उसके पति की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में संतोष धीमान ने बताया कि अक्तूबर 2024 में दोनों आरोपी उसके घर आकर एक कंपनी की स्कीम के बारे में बताने लगे। उन्होंने झांसा दिया कि इस कंपनी में निवेश करने पर बहुत लाभ मिलेगा। उस समय तो निवेश करने से मना कर दिया लेकिन नवंबर और दिसंबर में दोनों आरोपियों ने इस कंपनी में निवेश करने पर उन्हें बहुत फायदा होने के सब्जबाग दिखाते हुए उससे 10 हजार ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद फिर आरोपियों का फोन आया कि कुछ ज्यादा निवेश करो तो उसे प्रति माह दस हजार मिलेंगे और बीमा भी हो जाएगा। उन दोनों के झांसे में आकर संतोष ने घर पर रखे 12 हजार के अलावा बेटी के बैंक खाते से एक लाख निकलवा कर दोनों आरोपियों को दे दिए। इसके बाद से संतोष के खाते में कोई रकम नहीं आई तो बात करने पर दोनों आरोपी टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन

इसके बाद किस्तों में रकम वापस करने का झांसा दिया। कुछ समय बाद तो रकम लौटाने से पूरी तरह से इंकार कर दिया। संतोष का आरोप है कि इतनी बड़ी रकम गंवाने के सदमे में उसके पति ज्ञानचंद की दिसंबर 25 में मौत हो गई। इसके बावजूद भी आरोपियों ने उसकी रकम नहीं लौटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed