{"_id":"6a271ad61fd650a1cc0aae3a","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-157447-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: क्रोएशिया भेजने का झांसा देकर आठ लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: क्रोएशिया भेजने का झांसा देकर आठ लाख की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर रायपुर कॉलोनी निवासी भाई-बहन ने आठ लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दिल्ली के एक इमिग्रेशन एजेंट ने उन्हें क्रोएशिया भेजने का भरोसा दिलाकर रकम ऐंठ ली। सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर कॉलोनी निवासी पीयूष शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन श्रुति शर्मा के साथ विदेश जाकर नौकरी करना चाहते थे। इसी दौरान उनका संपर्क दिल्ली के तिलक नगर स्थित मुखराम पार्क एक्सटेंशन निवासी पुरुषोत्तम उर्फ पंकज शर्मा से हुआ।
आरोपी ने खुद को अधिकृत इमिग्रेशन एजेंट बताते हुए दावा किया कि वह पहले भी कई युवाओं को क्रोएशिया भेज चुका है, जहां लोग हर महीने करीब दो लाख रुपये तक कमा रहे हैं।
विज्ञापन
आरोपी उनके घर भी आया और भरोसा दिलाया कि क्रोएशिया पहुंचने के बाद ही पूरी फीस देनी होगी। जून 2025 में उन्होंने अपने पासपोर्ट की प्रतियां उसे भेज दीं। कुछ समय बाद आरोपी ने क्रोएशिया की नौकरी से संबंधित ऑफर लेटर भी भेजे, जिससे परिवार को लगा कि वीजा प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में एजेंट ने अपनी शर्तें बदल दीं और बॉन्ड व अन्य औपचारिकताओं का हवाला देकर अलग-अलग किश्तों में आठ लाख रुपये ले लिए। इसके बावजूद वीजा नहीं लगा। जब उन्होंने जानकारी लेनी चाही तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया।
संदेह होने पर परिवार दिल्ली स्थित उसके पते पर पहुंचा, जहां वह नहीं मिला। जांच में उसकी ओर से भेजे गए दस्तावेज भी फर्जी पाए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर सदर यमुनानगर थाना पुलिस जांच कर रही है। वहीं आरोपी के बैंक खातों और लेनदेन डिटेल खंगाली जा रही है।

Trending Videos